ePaper

कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर विशेष फोकस

Updated at : 23 Oct 2025 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर विशेष फोकस

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये.समीक्षा बैठक में आइसीडीएस, जीविका, स्वास्थ्य विभाग और कल्याण विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.उप विकास आयुक्त ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को माइक्रोप्लान को तत्काल प्रभाव से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया.अभियान के तहत ग्रामीण मतदाताओं और माईग्रेट (प्रवासी) मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा.वॉल पेंटिंग जैसे प्रभावी माध्यम का उपयोग करके उन्हें वोट के महत्व को समझाया जाएगा और 11 नवंबर 2025 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा.जिला के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में चिन्हित कुल 13 कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.इन सभी बूथों पर संध्या चौपाल का आयोजन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया. संध्या चौपाल में मतदाताओं को मतदान का महत्व, लोकतंत्र में उनकी भागीदारी और उनके एक वोट की ताकत के संदर्भ में विस्तार से अवगत कराया जाएगा.डीडीसी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि उपरोक्त सभी गतिविधियों की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन