16 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अमौर थानाक्षेत्र
प्रतिनिॆधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में अवैध शराब के धंधे में संलिप्त एक तस्कर को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार किया . उसके घर से 16.500 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार तस्कर राज कुमार साह साकिन ताजपूर अमौर निवासी बताया गया . थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब का धंधा करने की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस गश्ती पर निकले सअनि रमेश पासवान को उक्त गांव में छापेमारी करने का आदेश दिया . सअनि रमेश पासवान ने छापेमारी में घर में रखे विभिन्न ब्रांड की 16.500 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर राज कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया . अमौर थाना कांड संख्या 301/24 के तहत मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. फोटो. 7 पूर्णिया 18- पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




