ePaper

पुलिस को चकमा देकर स्मैक सप्लायर थाना से फरार

Updated at : 06 Sep 2024 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

सदर थाना

विज्ञापन

पूर्णिया. सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्मैक सप्लायर को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर थाना लाई थी. थाना में पेशाब करने के बहाने स्मैक सप्लायर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घटना गुरुवार की देर रात को हुई. थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि थाना परिसर से भागा अभियुक्त बनमनखी का मोहम्मद हसन है, जिसकी तलाश की जा रही है. उसे 10 ग्राम स्मैक के साथ रामबाग में तब पकड़ा गया था, जब वह बाइक से कहीं जा रहा था. इधर मामले को लेकर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार हुआ स्मैक सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई शुरू की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन