भाइयों के लिए वाटर प्रूफ लिफाफे में राखियां भेज रहीं बहनें

Updated at : 08 Aug 2024 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
भाइयों के लिए वाटर प्रूफ लिफाफे में राखियां भेज रहीं बहनें

बहनों के लिए डाक विभाग ने लाया वाटरप्रूफ लिफाफा

विज्ञापन

बहनों के लिए डाक विभाग ने लाया वाटरप्रूफ लिफाफा

पूर्णिया. इसबार रक्षा बंधन में डाक विभाग ने बहनों के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे की नयी व्यवस्था शुरू की है. इसको लेकर पूर्णिया के प्रधान डाकघर में राखी के लिफाफों की बिक्री शुरू हो चुकी है. डाकघर ने खास डिजाइनों और रंगों में राखी के लिफाफे उपलब्ध कराये गये हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. ये लिफाफे न केवल आकर्षक हैं, बल्कि वॉटरप्रूफ भी हैं, जिससे राखी गीली नहीं होगी. सबसे खास बात यह है कि हल्के पीले कलर के राखी की कीमत मात्र 10 रुपये है. प्रधान डाकघर के हेड पोस्टमास्टर अवधेश कुमार ने बताया कि ””रक्षाबंधन के लिए राखी स्पेशल लिफाफ के लिए स्पेशल काउंटर लगाये गये हैं. इस लिफाफे की कीमत 10 रुपये है. यह वाटरप्रूफ है, देखने में अच्छा है. इसके ऊपर प्रिंट काफी शानदार हैं. इसका स्टॉक हमने काफी मात्रा में मंगाया है. यहां प्रतिदिन लिफाफे की बिक्री हो रही है.

19 अगस्त को है रक्षाबंधन

दरअसल, रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा. यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और बंधन का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और जो बहनें भाइयों से दूर रहती हैं या किसी कारणवश नहीं आ पातीं. वे डाकघर के जरिये राखी पहुंचा देती हैं. कभी-कभी लापरवाही से राखी समय पर पहुंच नहीं पाती. इन सभी को देखते हुए डाक विभाग ने यह नयी पहल शुरू की है.

आकर्षक है यह लिफाफा

राखी के लिफाफ लेने डाकघर पहुंची ततमा टोली की पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि सरकार की ””गर्वमेंट एनवलप”” योजना काफी अच्छी है. हम जैसे कामकाजी लोगों के लिए यह और भी ज्यादा सुविधाजनक हो गया है. पहले हम पोस्ट करवाने जाते थे तो हमें बाहर से लिफाफा लेना पड़ता था. इसमें हमारा समय भी बर्बाद होता था, लेकिन अब हम सीधे इस लिफाफे को पोस्ट कर सकते है. खास बात यह है कि इस लिफाफे की कीमत बहुत कम है. महज 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा हमारे लिए काफी काम का है.

फोटो: 8 पूर्णिया 14- प्रधान डाकघर में लिफाफा दिखाती महिला डाककर्मी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन