200 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Mar 2026 6:58 PM
भवानीपुर थानाक्षेत्र
भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के तेलियारी गांव में पुलिस ने छापामारी कर गांजा विक्रेता को 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेलियारी वार्ड संख्या 10 निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है, जो गांव में किराना दुकान संचालित करता है. दुकान में ही रखकर गांजा बेचने का काम करता है. जबकि 28 फरवरी को लगभग100 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था जिसमें कांड संख्या 69/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस जब उसके दुकान पर पहुंची तो दुकान के सामने बाइक से 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने बाइक बीआर 43 एसी 9629 जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी थाना कांड संख्या 72/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामला के अनुसंधान की जिम्मेदारी पुअनि अजय कुमार को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










