परिणाम आते ही जीत के जश्न में डूबे शंकर सिंह के समर्थक

Updated:
विज्ञापन
Purnia University

रूपौली उपचुनाव

विज्ञापन

रूपौली उपचुनाव-5

जमकर लगाये नारे, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा मनायी खुशी

पूर्णिया. चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही सुबह से इंतजार करते कार्यकर्ता और समर्थक जीत के जश्न में डूब गये. जश्न के दौरान जहां जमकर नारे लगाए गये वहीं समर्थकों ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनायी. घोषणा के साथ समर्थकों के चेहरे खिल उठे और जयघोष करने लगे. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया. हालांकि जुलूस पर प्रशासनिक रोक थी पर इसके बावजूद कोई अपनी खुशी रोक नहीं पाए और जश्न का दौर जारी रहा.शंकर सिंह की जीत का यह जश्न मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा. समर्थकों ने अपने गांव और कस्बे में भी जीत की खुशी मनायी. इस खुशी में दिन में जहां अबीर गुलाल उड़े वहीं शाम में जगह-जगह आतिशबाजी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन