PURNIA : बच्चा चोरी के आरोप में युवक की हत्या मामले में सात नामजद , 30 अज्ञात पर प्राथमिकी, पिता-पुत्र को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
PURNIA : बच्चा चोरी के आरोप में युवक की हत्या मामले में सात नामजद , 30 अज्ञात पर प्राथमिकी, पिता-पुत्र को भेजा जेल

फूलबड़िया कॉलोनी गांव में 10-11 भी आधी रात बच्चा चोर के आरोप में एक 36 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या कर दी गयी थी. इस कांड में कुल 7 नामजद एवं 25 से 30 अज्ञात व्यक्तियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.साथ ही दो नामजद आरोपियों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया.

विज्ञापन

पूर्णिया के कसबा से अक्षय कुमार की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के कसबा थानाक्षेत्र के मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 के फूलबड़िया कॉलोनी गांव में 10-11 भी आधी रात बच्चा चोर के आरोप में एक 36 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या कर दी गयी थी. इस कांड में कुल 7 नामजद एवं 25 से 30 अज्ञात व्यक्तियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.साथ ही दो नामजद आरोपियों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. वहीं घटना के मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. मृतक के शव को पहचान करने हेतु 72 घंटे के लिए शीतगृह में रखा गया है. मामले को लेकर पूरी जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि कसबा थाने में पदस्थापित पुअनि सुरेश प्रसाद के बयान पर घटना को लेकर कसबा थाना कांड संख्या 198/26 दर्ज किया गया है. इसमें कुल 7 नामजद एवं 25 से 30 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद रखल मंडल व उसके पुत्र शंभू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि अन्य नामजद डोमन मंडल, मदन मंडल, अशोक मंडल, राज कुमार मंडल और हरदेव मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में जप्त मोबाइल जिसमें मारपीट की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग एवं फोटो लिया गया है, उसके आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है. कानून हाथ में लेने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन