स्वस्थ रहने के लिए साधक करें नियमित योग

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 6:55 PM

विज्ञापन

सोमवार को प्रातः भारतीय योग संस्थान पूर्णिया के मातृछाया अपार्टमेंट केन्द्र( पॉवर ग्रिड के पास) पर विशेष योग कक्षा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

पूर्णिया.

सोमवार को प्रातः भारतीय योग संस्थान पूर्णिया के मातृछाया अपार्टमेंट केन्द्र( पॉवर ग्रिड के पास) पर विशेष योग कक्षा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ग्वालियर से आये भारतीय योग संस्थान के अधिकारी प्रो एस के गुप्ता ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान का अत्यंत सुंदर अभ्यास कराया और इसके बारीकियों को परिभाषित किया. सूक्ष्म क्रियाओं से शुरुआत करते हुए लम्बे गहरे स्वांश, योग मुद्रा आसन, सूर्य नमस्कार, तिर्यक ताड़ आसन, मंडुक आसन, कोन आसन, धनुर आसन, शव आसन के पश्चात अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का सुन्दर और सहज अभ्यास कराया. इस अवसर पर केन्द्र के साधक, साधिकाओं के अतिरिक्त प्रांतीय सह जिला प्रधान अजय कुमार सिंह, जिला मंत्री कैलाश मंडल, जिला संगठन मंत्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव, केन्द्र प्रमुख ममता श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही. अजय कुमार सिंह और कैलाश मंडल ने सभी उपस्थित साधकों को निःशुल्क योग केन्द्र पर आकर नियमित योग करने का आहवान किया.सतीश श्रीवास्तव ने सुंदर तरीके से कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी.कार्यक्रम को आयोजित करने में नवीन कुमार, संजीव कुमार, कुमकुम, रीना, शिप्रा, सुचित्रा, आयुषी, जैकलिन, शिवांगी आदि की भूमिका सराहनीय रही. अंत में ममता श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन