मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर रालोजपा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या का मामला
पूर्णिया. वीआईपी प्रमुख एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का उनके निवास स्थान (दरभंगा) में निर्मम हत्या किए जाने पर राष्ट्रीय लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज हो गया है. राष्ट्रीय लोजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दोषियों की शीघ्र पहचान कर दंडित करने की मांग की है. रालोजपा के जिला अध्यक्ष बद्री मेहता, कैलाश गुप्ता, जगनारायण पासवान, राजकिशोर मिश्रा, अफाक आलम, बालेश्वर मुर्मू, धीरेन पासवान, उमेश पासवान, वरुण बबलू, उपेंद्र कुशवाहा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




