नियमित रूप से की जा रही रसोई गैस की होम डिलीवरी
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 7:41 PM
जिले में सोमवार को 8406 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को वितरित किया गया. सभी संबंधित गैस एजेंसियों के पास 17942 गैस सिलेंडर स्टॉक में रक्षित है
पूर्णिया. जिले में सोमवार को 8406 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को वितरित किया गया. सभी संबंधित गैस एजेंसियों के पास 17942 गैस सिलेंडर स्टॉक में रक्षित है. अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति रविशंकर उरांव ने बताया कि पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 23 मार्च को 8406 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया. जबकि 17942 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में स्टाॅक के रूप में उपलब्ध है.जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित दी जा रही है. ज्ञातव्य हो कि पूर्णिया जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर संबंधित गैस एजेंसियों के पास उपलब्ध है.नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










