गणित ओलंपियाड में रवि व लक्ष्मी समेत कई अव्वल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Mar 2026 6:27 PM

विज्ञापन

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखण्ड संसाधन केन्द्र में मंगलवार को सभी संकुल संसाधन केन्द्र से गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में चयनित सभी छात्र-छात्रा की प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में क्रमशः वर्ग 9 से 12 के बालक वर्ग में रवि कुमार एवं बालिका वर्ग में लक्ष्मी कुमारी, वर्ग 6 से 8 ओंकेश एवं ज्योति कुमारी एवं वर्ग 1से 5 में देवअग्निहोत्री एवं वंदना कुमारी ने बाजी मारी .वहीं क्विज प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार, रौनक प्रवीण, छोटेलाल कुमार,सनम कुमारी,यास कुमार मिश्रा,अर्चना कुमारी और चित्रकला में कृष्ण भारद्वाज, मुस्कान कुमारी, विश्वनाथ कुमार,रिंकू कुमारी एवं कुमारी नैन्सी भारती अव्वल आये. प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रधानाध्यापक श्याम कुमार, ललन कुमार, मंगलदेव मोदी शिक्षक चंदन कुमार, प्रीति भारती,नेहा सृष्टि नितीश कुमार,रौशन कुमार,आशा कुमारी, हेमंत कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभायी. संपूर्ण प्रतियोगिता की व्यवस्था प्रखंड लेखपाल ललन कुमार मंडल, शालू कुमारी, मो कुद्दूस, रविंद्र कुमार की देखरख में हुई.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन