मीरगंज दुर्गा मंदिर से निकली रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

Published at :25 Feb 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
मीरगंज दुर्गा मंदिर से निकली रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन

धमदाहा. मीरगंज नगर पंचायत के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना को लेकर नौ दिवसीय महायज्ञ के छठे दिन मंगलवार को मीरगंज नगर का भ्रमण किया गया. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से रथ पर मूर्ति व कथावाचक पूज्य रश्मि मिश्रा सवार होकर मीरगंज के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण किया . मीरगंज नगर पंचायत के चारों ओर दुर्गा मंदिर परिसर से होते हुए दमेली काली मंदिर , त्रिमुहानी लीवरी पुल , कटबजरा दुर्गा मंदिर होते हुए चंदवा बजरंगबली स्थान तक भ्रमण किया . इस दौरान समूचे मीरगंज में भक्तिमय माहौल बना रहा.भ्रमण के दौरान श्रद्धालुगण रथ पर पुष्प वर्षा करते रहे. माता रानी के जयकारे से मीरगंज गूंज उठा. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि प्रतिमा स्थापना को लेकर यज्ञाधीश तिवारी बाबा जी महाराज और बनारस से आए हुए दर्जनों पंडित के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी .बुधवार को प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन