सलमान खान के रियलिटी शो ''बिग बॉस 18'' में नजर आयेगी पूर्णिया की बेटी

Updated at : 03 Nov 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान के रियलिटी शो ''बिग बॉस 18'' में नजर आयेगी पूर्णिया की बेटी

सलमान खान के रियलिटी शो

विज्ञापन

पूर्णिया. सलमान खान के रियलिटी शो ”बिग बॉस 18” में पूर्णिया की बेटी नजर आयेगी. शहर के न्यू कृष्णापुरी मोहल्ले के निवासी पवन कुमार सिंह की पुत्री कशिश कपूर ने ”बिग बॉस 18” में एंट्री लेते ही सुर्खियों में आ गयी है. वह सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रिएलिटी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई हैं. कशिश को दीपावली के एक दिन पूर्व कलर्स टीवी से कॉल आया कि सलमान खान ने कशिश कपूर को वाइल्ज कार्ड एंट्री करायी है. फोन आने के बाद से कशिश व इनके परिवार वालों को खुशी का ठिकाना ना रहा. दीपावली के दिन ही कशिश मुंबई के लिए रवाना हो गयी और उसी दिन शो में सलमान खान के साथ शूटिंग में शामिल हुई. शूटिंग के बाद कशिश ने करीब 25 सेकेंड का एक वीडियो भी जारी किया है. बिग बॉस में शामिल होने के साथ ही वो धमाल मचा रही है.

रियालिटी शो से कशिश कपूर को मिली लोकप्रियता

सबसे पहले कशिश कपूर रियालिटी शो की स्टार हैं. कशिश कपूर को सबसे पहले स्प्लिट्सविला 15 शो से पॉपुलरिटी मिली थी जिसे सनी लियोनी और तनुज विरवानी ने होस्ट किया था. इस शो में कशिश ने दस लाख का इनाम जीता था.कशिश इस रियालिटी शो का हिस्सा रहीं और देखते ही देखते स्टार बन गईं. बिहार में मिस फैशन आइकॉन का अवॉर्ड भी कशिश कपूर जीत चुकी हैं. कशिश ने गुजरात में 36 वें नेशनल गेम में एंकरिंग कर चुकी है. कशिश सोसल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. उसके 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलोअर हैं. कशिश अपने बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं.

प्रारंभिक शिक्षा पूर्णिया में हुई

कशिश के पिताजी सरकारी अधिकारी हैं. जबकि माता जुली सिंह अधिवक्ता हैं. कशिश एक भाई बहन में बड़ी हैं. भाई हर्ष कोलकाता में पढ़ाई करता है. कशिश के पिता पवन सिंह ने बताया कि कशिश की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णिया में ही हुई है. वह पूर्णिया के प्रतिष्ठित ब्राइट कैरियर स्कूल से 10वीं और मिल्लिया कन्वेंट से प्लस टू तक की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली के एमआइटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. कशिश के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री शुरू से ही इसी ओर रुझान रहा. उन्होंने बताया कि पूर्णिया से प्लस टू के बाद वह मुम्बई चली गयी. इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. कशिश ने कई बड़े पॉपुलर रियल्टी शो में हिस्सा लेकर कई बड़े टीवी चैनलों को अपनी ओर आकर्षित किया. इसके बाद कशिश की लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ने लगी.

कशिश को सपोर्ट करने की अपील

इधर, कशिश के परिवार से जुड़े समाजसेवी दीपक कुमार झा ने बताया कि कशिश पूर्णिया की बेटी है. उनके गोद में कशिश पली-बढ़ी है. वह अपनी मेहनत के दम पर एमटीवी और जियो सिनेमा के स्प्लिटविला सीजन में जबरदस्त सफलता के बाद अब बिग बॉस में नजर आयेगी. यह शो कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर चल रहा है. उममीद है कि वह बिगबॉस जीत कर ही आये और अपने पूर्णिया का नाम रौशन करे. उन्होंने लोगों से कशिश को सपोर्ट करने की अपील की है.

………………………..

बाइट

‘आपके पूर्णिया बिहार की बेटी अपनी मेहनत से अकेले बिगबॉस 18 के घर तक तो पहुंच गयी लेकिन इसके आगे बढ़ने के लिए मुझे आप सभी का ढेर सारा प्यार और सपोर्ट चाहिए होगा तो उसके लिए फ़टाफ़ट कलर्स या जिओ सिनेमा खोलिए मुझे देखिये और बिगबॉस पर मुझे ढेर सारा वोट्स जिओ सिनेमा के एप पर डालिए ताकि आप मुझे बिगबॉस 18 की ट्रॉफी उठाते और मुझे अपने घर लाते हुए जरुर देख सकें’कशिश कपूर, बिग बॉस

फोटो. 3 पूर्णिया 9,10- कशिश कपूर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन