भीषण गर्मी और तपिश के बाद मौसम ने बदली करवट, IMD ने सीमांचल में बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

आज का मौसम | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया और सीमांचल में झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. यह बारिश किसानों और आम नागरिकों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दे सकती है.

विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से झुलसाने वाली धूप और भीषण गर्मी झेल रहे पूर्णिया व आसपास के सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. शुक्रवार, 14 अगस्त को अहले सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है और ठंडी हवाओं ने सुकून दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.

तापमान और मौसम का पूर्वानुमान

मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार, शुक्रवार को पूर्णिया जिले में मौसम का मिजाज इस प्रकार रहने का अनुमान है:

  • अधिकतम तापमान: लगभग 37.0°C रहने की संभावना
  • न्यूनतम तापमान: लगभग 29.0°C रहने का अनुमान
  • मौसम की स्थिति: एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना.

सावन में उमस और तपिश से परेशान रहे लोग

सावन के महीने में भी पिछले तीन-चार दिनों से आसमान से आग बरसती महसूस हो रही थी. तेज धूप और अत्यधिक उमस के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित था. सुबह से छाए बादलों और बदलती हवा के रुख ने गर्मी से राहत की उम्मीदें जगा दी हैं. यदि मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो किसानों और आम नागरिकों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

पूरे सीमांचल में तेज हवा और बारिश की चेतावनी

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 14 अगस्त को पूर्णिया के अलावा कटिहार, अररिया और किशनगंज सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी है.


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन