साख जमा अनुपात में पूर्णिया पूरे सूबे में अव्वल

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
साख जमा अनुपात में पूर्णिया पूरे सूबे में अव्वल

डीएम की अध्यक्षता में डीएलसीसी की त्रैमासिक बैठक

विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में डीएलसीसी की त्रैमासिक बैठक पूर्णिया. जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की त्रैमासिक बैठक जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दिसंबर 2025 तिमाही की जमा साख अनुपात, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना,किसान क्रेडिट कार्ड तथा पीएम स्वनिधि जैसे सरकारी योजनाओं में पूर्णिया जिले में अब तक की उपलब्धि पर विस्तृत चर्चा की गई.पूर्णिया जिले का साख जमा अनुपात दिसम्बर 2025 में 97.49% रहा जो राज्य में सर्वाधिक है. जिस बैंक का जमा साख अनुपात 60% से कम पाया गया, उसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया.वार्षिक साख योजना में जिले की उपलब्धि दिसंबर 2025 तक के लक्ष्य का 104 प्रतिशत रही.जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लक्ष्य को शतप्रतिशत प्राप्त करने का निर्देश दिया. इसके लिए संबंधित विभाग और बैंकों को 6 फरवरी 2026 को कैंप लगा कर वर्तमान वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया.बैंकों से संबंधित नीलामपत्र वाद के यथा शीघ्र निपटारे के लिए भी कईआवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक में उप विकास आयुक्त,वरीय उपसमाहर्ता (बैंकिंग),वरीय उपसमाहर्ता (नीलाम पत्र वाद),अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड ), महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र,जिला परियोजना पदाधिकारी (सूक्ष्म वित्त) एवं पूर्णिया जिला के समस्त बैंक के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन