पूर्णिया की मंडी में आवक कमजोर पड़ते ही सुस्त हुआ कारोबार, मक्का के दाम रहे स्थिर

purnia Mandi Update
purnia Mandi Update: पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में रविवार को कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ गयी. छुट्टी और मौसम की अनिश्चितता के कारण किसानों की कम मौजूदगी ने बाजार की चहल-पहल गायब कर दी, जबकि मक्का समेत अधिकांश जिंसों के दाम स्थिर बने रहे.
purnia Mandi Update: गुलाबबाग मंडी में रविवार को आवक कमजोर रहने से कारोबार सुस्त रहा. ग्रामीण इलाकों से मक्का की सीमित आवक हुई, लेकिन खरीदारी में व्यापारियों की रुचि कम दिखी. सुबह बादल छाए रहने और बारिश की आशंका के कारण दूर-दराज के किसान मंडी तक नहीं पहुंच सके. इसका असर मंडी की रौनक पर साफ नजर आया.
मक्का बाजार में नहीं दिखी तेजी
रविवार को मंडी में मक्का के भाव लगभग स्थिर रहे. बेस्ट क्वालिटी मक्का का अधिकतम रेट 2000 रुपये प्रति क्विंटल और निचली क्वालिटी का भाव 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक लगाया गया.
कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाला मक्का पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा है. यही वजह है कि बड़े खरीदार भी सीमित खरीदारी कर रहे हैं. कई गद्दीदारों ने दुकानें खोलीं जरूर, लेकिन बाजार में उत्साह नहीं दिखा.
चावल और दालों के भाव जस के तस
गुलाबबाग मंडी में चावल और दालों के बाजार में भी स्थिरता बनी रही. मंसूरी चावल 3400 रुपये और अरवा मोटा चावल 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. वहीं बासमती चावल का भाव 13000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया.
दाल बाजार में मसूर 6750 रुपये, मूंग 9600 रुपये और अरहर दाल 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी. कारोबारियों के अनुसार घरेलू मांग सामान्य रहने से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ.
तेलहन और सब्जी बाजार में भी स्थिरता
सरसों काला का भाव 7100 रुपये और पीली सरसों 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा. वहीं 15 लीटर सरसों तेल का अधिकतम भाव 2470 रुपये दर्ज किया गया.
सब्जी बाजार में आलू 1200 से 1400 रुपये और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. लहसून का भाव क्वालिटी के अनुसार 5300 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.
कारोबारियों का मानना है कि अगर मौसम साफ रहा और किसानों की आवक बढ़ी तो आने वाले दिनों में मंडी की रौनक फिर लौट सकती है.
Also Read: बिहार के इन 9 कमजोर पुलों से रोज गुजर रहे हजारों वाहन, IIT रिपोर्ट के बाद अलर्ट मोड में सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










