संभलकर रहें! पूर्णिया में आज भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
आज का मौसम | Prabhat Khabar Network

आज का मौसम | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

पूर्णिया : जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.

पिछले तीन दिनों से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं. मौसम के तेवर को देखते हुए दिनभर बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसार हैं. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन