पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, एक की स्थिति गंभीर

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :06 Sep 2024 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
patna accident news| Patna Accident News: Student crushed by speeding pickup in Patna, died

Purnia Accident News: पूर्णिया में दो चचेरे भाई भीषण सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं. जिसमें एक की मौत हो गई है दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घटना जलालगढ़ थाना के जलालगढ़ NH पर हुआ है.

विज्ञापन

Purnia Accident News: पूर्णिया में दो चचेरे भाई भीषण सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं. जिसमें एक की मौत हो गई है दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घटना जलालगढ़ थाना के जलालगढ़ NH पर हुआ है. विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी. इस जबरदस्त हादसा में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक की इलाज के क्रम में मौत हो गई, जबकि दूसरे का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है. हादसे अचानक ट्रैक्टर का रॉन्ग साइड लेने से हुआ है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी. जिसके बाद पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी गई. आनन-फानन में दोनों भाइयों को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया. जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो है, घायल का इलाज जारी है.

Also Read: मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं, घटना की सूचना जैसे हीं परिजनों को मिली मातम पसर गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है. मृतक की पहचान अररिया के भांसिया गांव निवासी मो. तीनकौरी के 55 वर्षीय पुत्र मो. अख्तर के रूप में की गई है. वहीं घायल की पहचान मो. फरिक के 64 वर्षीय पुत्र मो. नसीम के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं.

दोनों भाई मवेशी बेचने पूर्णिया गए थे

मृतक के भाई घायल मो. नसीम ने बताया कि दोनों मवेशी के व्यापारी हैं. वे शुक्रवार सुबह मवेशी बेचने पूर्णिया के गुलाबबाग पहुंचे थे. मवेशी बेचकर वे वापस अररिया के भंसिया गांव लौट हीं रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अचानक रॉन्ग साइड ले लिया. दोनों को रौंद दिया जिससे एक की मौत हो गई.

अस्पताल उद्घाटन से पार्टी ने अश्विनी चौबे को किया किनारे, तो लेटर पर छलका पूर्व मंत्री का दुख

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन