छात्रों, शिक्षकों व कर्मियों के हित में समर्थ पोर्टल का दायरा बढ़ा रहा पूर्णिया विवि : प्रो विवेकानंद
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Mar 2026 6:47 PM
प्रो विवेकानंद बोले
– विवि स्थापना दिवस समारोह में कुलपति ने की उपलब्धियों की चर्चा पूर्णिया. पूर्णिया विवि में स्थापना दिवस समारोह में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि बिहार में सबसे पहले पूर्णिया विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल का प्रयोग किया और आज इसकी सार्थकता और व्यापकता सबके सामने है. यह पोर्टल एकीकृत प्रणाली के रूप में कार्य करेंगा और सारा डेटा क्लाउड में सुरक्षित रहेगा.केंद्र सरकार, यूजीसी इसका प्रबंधन कर रही है. बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की मदद से पूर्णिया विश्वविद्यालय के डेटा को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य किया जा रहा है. इस पोर्टल के माध्यम से स्टुडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स के लिए सभी सेवा सरल और सुलभ हो जाएगी. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न सीबीसीएस पाठ्यक्रमों में नामांकित लगभग 97,993 से अधिक विद्यार्थियों का एबीसी आइडी जेनरेट कर दिया गया है. पूर्णिया विश्वविद्यालय में एनएडी डिजिलॉकर कार्य कर रहा है. अब तक कुल 81,755 मार्कशीट, 5,244 प्रोविजनल सर्टिफिकेट और 37,366 डिग्री सर्टिफिकेट अपलोड कर दिए गए हैं. पूर्णिया विश्वविद्यालय ने एकेडमिक कैलेंडर 2026-27 तैयार किया है.कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में कई सफल प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया . इस मौके पर विवि के सभी पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष, कॉलेज प्रधानाचार्य, प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. प्रोन्नत शिक्षकों के वेतन निर्धारण का कार्य प्रक्रियाधीन कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रोन्नत शिक्षकों में 23 प्रोफेसर, 50 सहायक प्रोफेसर, 04 संलेक्शन ग्रेड एवं 01 रीडर के वेतन निर्धारण का कार्य प्रक्रियाधीन है.उच्च न्यायालय से आच्छादित विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालय के कुल 17 शिक्षकेत्तर कर्मियो का वेतन निर्धारणकर अंग्रेत्तर कार्यवाही हेतु उच्च शिक्षा विभाग को प्रेषित किया जा चुका है. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त कुल 28 शिक्षकेत्तर कर्मियों का नियुक्ति तिथि से उनका पद सामंजन उनके पद के विरुद्ध कर लिया गया है. —————————– खास बातें – 434 कर्मचारियों के लिए इंप्लाइ कोड बनाए और मैप किए गए – अगस्त 2025 माह के लिए 383 कर्मचारियों का वेतन समर्थ पोर्टल पर प्रोसेस और अपलोड – जनवरी 2026 से स्थायी कर्मचारियों का वेतन समर्थ पोर्टल के माध्यम से भुगतान – कुल 229 पेंशनर प्रोफ़ाइल में 200 स्वयं पेंशन, 29 परिवार पेंशन तैयार और सत्यापित – परीक्षा विभाग में पारदर्शिता और व्यवस्था हुई कायम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










