भामाशाह सम्मान से नवाजे गए सिद्धार्थ प्रताप, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के सदस्यों ने दी बधाई
सिद्धार्थ प्रताप | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया के सिद्धार्थ प्रताप उर्फ ऋषिजी को सामाजिक सेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा भामाशाह सम्मान से नवाजा गया है. यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है.
Purnea News: पूर्णिया में सामाजिक सेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय सिद्धार्थ प्रताप उर्फ ऋषिजी को राज्य सरकार की ओर से भामाशाह सम्मान मिलने पर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों में खुशी है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
सिद्धार्थ प्रताप यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राज्य सचिव होने के साथ-साथ ऊषा मोटर्स के प्रोपराइटर भी हैं. उन्हें राज्य सरकार की ओर से जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सादा के हाथों भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया.
सर्वाधिक जीएसटी भुगतान के लिए भी मिल चुका है सम्मान
एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष एके बोस ने सिद्धार्थ प्रताप को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विगत वर्ष भी सर्वाधिक जीएसटी भुगतान के लिए भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया था.
उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ प्रताप सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हैं. उनकी कार्यशैली और समाज के प्रति योगदान को देखते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जतायी.
सामाजिक सेवा में आगे भी योगदान की उम्मीद
एके बोस ने उम्मीद जतायी कि सिद्धार्थ प्रताप उर्फ ऋषिजी भविष्य में भी अपनी लगन और कर्मठता के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देते रहेंगे और इसी तरह के सम्मान हासिल करते रहेंगे.
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को लगातार सम्मान मिलना उसके कार्यों के प्रति समाज और संस्थाओं के भरोसे को दर्शाता है. सिद्धार्थ प्रताप की उपलब्धि से यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों में भी उत्साह है.
Purnea News: एसोसिएशन के सदस्यों ने दी बधाई
सम्मान मिलने पर सिद्धार्थ प्रताप को बधाई देने वालों में एसोसिएशन के प्रियेश रंजन, संतोष सिंहा उर्फ पप्पू जी, एमएच रहमान, सुमित प्रकाश, विनय कुमार, रामदेव दास, गोपाल दास, सोनाली चक्रवर्ती, शौर्य रॉय, इरफान कामिल, डॉ. अमित भट्टाचार्य, मनोज मधुकर, अशोक तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, गौतम भौमिक, राजेंद्र चौहान, दिनकर स्नेही, तारा शंकर चटर्जी, सुमन कुमार सिंह और स्वपन चक्रवर्ती सहित अन्य सदस्य शामिल रहे.
Also Read: अक्टूबर से फिर बिहार के लोगों के बीच जाएंगे नीतीश कुमार? संजय झा से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल
Also Read: पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को थमाया नोटिस, 26 हजार आवासीय संपत्तियों पर सीलिंग का खतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









