पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र ट्रेन सेवा शुरू : सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

हरि झंडी दिखाते हुए सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि व स्टेंशन अधीक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाई। यात्रियों को अब पटना का सफर होगा आसान।

विज्ञापन

पूर्णिया : पूर्णिया और कोसी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए मंगलवार को नई ट्रेन सेवा शुरू हो गयी. पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन से पाटलिपुत्र के लिए चलने वाली नई ट्रेन को सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ट्रेन सेवा शुरू होने से पटना आने-जाने वाले मरीजों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

नई ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से सप्ताह में पांच दिन सुबह 9:10 बजे खुलेगी और सहरसा व मुजफ्फरपुर के रास्ते शाम 5:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन पाटलिपुत्र से रात 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.

20 डिब्बों की होगी ट्रेन

ट्रेन में कुल 20 डिब्बे हैं. इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं. इससे अलग-अलग वर्ग के यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी.

रात में पाटलिपुत्र से रवाना होने के कारण यात्री दिनभर पटना में अपना काम निपटाकर रात में वापसी कर सकेंगे. नई ट्रेन सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया.

इस मौके पर अनुश्रवण एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता वैश खान, प्रमुख ब्रजकिशोर भारती उर्फ मंटू यादव, उमेश लकड़ा, सुद्दू यादव, वीरेंद्र उरांव, सुनील, सुमित, आलोक, सोनू, ललन, शंकर सहनी, आदिल आरजू और कोर्ट स्टेशन अधीक्षक सुजीत शरण सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन