सेवा- संवाद-समाधान में डीएम ने सुनीं 27 फरियादें, अधिकारियों को दिये त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

लोगों की समस्यायें सुनते डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया में सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के तहत डीएम अंशुल कुमार ने आम लोगों की 27 समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

पूर्णिया : सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन प्रज्ञान सभागार में किया गया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और जल्द समाधान का निर्देश दिया.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कुल 27 आवेदन देकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं. जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं करने को कहा.

प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर भी सुनी गयीं शिकायतें

कार्यक्रम के तहत प्रखंड, अनुमंडल और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में मौजूद रहे. यहां पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाये गये. प्रशासन की ओर से लोगों को उनकी शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गयी.

प्रशासन के अनुसार ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन