पूर्णिया आईजी ने रात तक खंगाली बनमनखी थाना की केस फाइलें, कमियां दूर करने का दिया फरमान

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

बनमनखी थाना में निरीक्षण के दौरान आईजी सहित पुलिस अधिकारी

आईजी विवेकानंद ने बीती रात तक पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना में केस फाइलों का अवलोकन किया. थाना पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.इसके बाद उन्होंने थाने में दर्ज पुराने कांडों के निष्पादन, लंबित मामलों की स्थिति तथा अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की

विज्ञापन

बनमनखी (पूर्णिया) से रामदेव की रिपोर्ट:

पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद ने बीती रात तक पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना में केस फाइलों का अवलोकन किया. थाना पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.इसके बाद उन्होंने थाने में दर्ज पुराने कांडों के निष्पादन, लंबित मामलों की स्थिति तथा अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की.निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना के महत्वपूर्ण रजिस्टर, मालखाना, हाजत एवं परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया. इस अवसर पर पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम, अंचल पुलिस निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.
निरीक्षण के बाद आईजी विवेकानंद ने बताया कि अपराध अभिलेखों के साथ-साथ आम जनता से जुड़े कार्यों की भी जांच की गई, जिसमें कई खामियां सामने आई हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी स्टेशन डायरी में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन पदाधिकारियों को मामलों की जांच सौंपी जाती है, उनके कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि जांच समय पर पूरी हो सके.आईजी ने अपराध अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि व्यवस्था में सुधार की काफी आवश्यकता है.निरीक्षण के दौरान सभी एसआई व जीएसआई से पूछताछ कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई. आईजी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिसिंग में पारदर्शिता एवं जवाबदेही हर हाल में सुनिश्चित करनी होगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन