बच्चियों को पौष्टिक भोजन करायें उपलब्ध : पल्लवी गुप्ता
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 02 Sep 2025 6:16 PM
पल्लवी गुप्ता बोलीं
पूर्णिया. अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास में भोजन संबंधी शिकायतों के मद्देनजर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने उक्त छात्रावास का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रावास की बच्चियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना. बच्चियों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर उसे सुधारने की बात कहीं. इसके अलावा बच्चियों ने बिजली की समस्या और रात्रि में सुरक्षा गार्ड की कमी को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की. उपमहापौर श्रीमती गुप्ता ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बच्चियों को आश्वस्त किया कि इन मुद्दों पर संबंधित विभाग से तत्काल समन्वय स्थापित कर शीघ्र और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ साथ उन्हें स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च और प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. निरीक्षण के दौरान श्रीमती गुप्ता ने छात्रावास की भोजन व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से देखा और बच्चियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि बिजली और सुरक्षा से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों से विशेष बैठक की जाएगी. छात्रावास की बच्चियों एवं अधीक्षक ने उपमहापौर का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी परेशानियों का जल्द समाधान होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










