ठेला दुकान में आग लगने से 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख

Published by :MANISH KUMAR
Published at :25 Apr 2026 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
ठेला दुकान में आग लगने से 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख

ठेला दुकान में आग लगने से 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा चौक के पास शनिवार की सुबह एक ठेला दुकान में अचानक आग लगने से लगभग 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया। पीड़ित दुकानदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन सड़क किनारे ठेला पर नाश्ता एवं सब्जी की दुकान लगाते थे। शुक्रवार शाम को रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि उनके ठेला में आग लग गई है। सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना से पीड़ित दुकानदार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन