दहेज और प्रताड़ना के कारण एक और विवाहिता ने तोड़ा दम

दहेज और प्रताड़ना के कारण एक और विवाहिता ने तोड़ा दम
अमौर (पूर्णिया ) पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरपैली पंचायत के रहने वाली एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना और ससुराल वालों के व्यवहार से तंग आकर अपनी मायके बालूगंज में जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतका की माँ ने अपने दामाद और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.मृतका की माँ ने बताया कि उनकी बेटी सुलोचना कुमारी की शादी वर्ष 2020 में धुरपैली पंचायत के ही बगढर गांव निवासी सुजीत कुमार के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट और झगड़ा करने लगे. प्रताड़ना का सिलसिला तब भी नहीं थमा जब उनकी दो बेटियाँ हुईं.मृतका की माँ ने बताया कि उनके दामाद सुजीत और ससुराल के अन्य सदस्य (सास-ससुर) लगातार दहेज के लिए दबाव बनाते थे और मारपीट कर उसे घर से निकाल देते थे.जो पिछले एक साल से विवाहिता अपने मायके में ही रह रही थी.इस दौरान उसने कोर्ट में न्याय के लिए गुहार भी लगाई थी और मामला अभी विचाराधीन है. सुजीत फोन पर अक्सर उसे धमकी देता था.वह कहता था, “तुम चाहे केस करो या कुछ भी, मैं तुम्हें अपने साथ नहीं रखूँगा. तुम जाकर मर जाओ. ससुराल वालों के इसी अड़ियल और क्रूर रवैये से वह गहरे मानसिक तनाव में थी. माँ का कहना है कि उनकी बेटी ने फोन पर हुई बहस और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर अंततः आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया.अब परिजनों ने प्रशासन से दोषी दामाद और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है. वही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. वही पीड़ित के द्वारा आवेदन नहीं दिया है. आवेदन देने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा. आत्महत्या किए हैं इसके लिए यूडी केस दर्ज कर किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




