बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को ले प्रशिक्षण सह प्लानिंग कार्यक्रम
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Mar 2026 6:46 PM
केनगर
केनगर. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को केनगर प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह प्लानिंग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी केनगर आशीष कुमार, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी केनगर कनक लता, तथा जिला समन्वयक सह चाइल्ड राइट एसोसिएट, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक आंगनबाड़ी सेविका, लेडी सुपरवाइजर, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. वक्ताओं ने बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधानों तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी.इस मौके पर सेविका राबिया खातुन, गुंजन कुमारी, सोनम कुमारी, सबिता कुमारी, सबीना खातुन, रीना देवी,किरण कुमारी के अलावा सैकड़ों की संख्या में सेविका मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










