मजार पर रश्म-ए-चादरपोशी को निकला जुलूस

Updated:
विज्ञापन

रश्म-ऐ-चादरपोशी को लेकर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में अमौर थाना परिसर से जुलूस निकाला गया

विज्ञापन

अमौर. पीरबाबा हाजी सूफी नजीर अली साह के मजार पर रश्म-ऐ-चादरपोशी को लेकर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में अमौर थाना परिसर से जुलूस निकाला गया. इस अवसर पर मजार कमेटी के पदेन अध्यक्ष थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि अमौर में पीरबाबा हाजी सूफी नजीर अली साह का मजार सांप्रदायिक सदभाव का प्रतीक है जहां सभी समुदाय के लोग आकर सजदा करते हैं और मुराद पाते हैं .इस अवसर पर मजार कमिटी के पदेन सचिव अंचल पदाधिकारी सुधांशु मधुकर ने कहा कि पीरबाबा हाजी सूफी नजीर अली साह एक नेकदिल इंसान थे. उनका जीवन इंसानियत के लिए अनुकरणीय उदाहरण रहा है . इस मौके पर मजार कमेटी की ओर से शानदार कौव्वाली का भी आयोजन किया गया. चादरपोशी को सफल बनने में मजार कमेटी के उपसचिव एकराम राही, कोषाध्यक्ष मो तहसीर आलम, सदस्य मुन्ना यादव, पप्पु कुमार दास, डॉ रिजवान आलम, मो वहाब, सुरेन्द्र यादव, मो अनसर आलम, मो खलील अंसारी, मो आरीफ आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन