कबड्डी में चंपानगर व फुटबॉल में प्रधान टोला काझा की टीम विजयी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
खेल कूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
खेल कूद प्रतियोगिता
केनगर. परोरा स्थित आवासीय विद्या विहार विद्यालय के रमेश विजया लक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का किया गया. मुख्य अतिथि राजेश मिश्रा ने फीता काटकर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र पूर्णिया के लेखा एवं कार्यक्रम पदाधिकारी मो. शाहजहां अंसारी एवं राजा बाबू एमटीएस मौजूद थे. मो.शाहजहां अंसारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता चंपानगर और परोरा के बीच हुआ. इसमें चंपानगर बालिका टीम विजय हुई. बालिका वर्ग द्वारा फुटबॉल मैच प्रधान टोला काझा और गणेशपुर के बीच हुआ. इसमें प्रधान टोला काझा की टीम विजय हुई. बालक के चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चंपानगर हाई स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी. वहीं बालिका वर्ग के चार सौ मीटर दोड़ में चंपानगर हाई स्कूल की छात्रा प्रथम स्थान पर रही. द्वितीय स्थान पर विद्या विहार रेसीडेंशियल स्कूल की छात्रा रही और तृतीय स्थान पर परोरा स्कूल की छात्रा. बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग दोनों में विद्या विहार के छात्र एवं छात्रा का रहा दबदबा.इन सभी टीमों में से जीतने वाली टीम को ट्राफी दिया गया. इस मौके पर विद्या विहार रेसीडेंशियल स्कूल परोरा के प्रिंसिपल निखिल रंजन, राहुल सण्डियाल जन सम्पर्क पदाधिकारी विद्या विहार रेसीडेंशियल स्कूल परोरा, संजीव कुमार झा शिक्षक व एनसीसी सीटीओ विद्या विहार रेसीडेंशियल स्कूल परोरा, फिजिकल शिक्षक सुशील कुमार, वेद प्रकाश, किशोर कुमार ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










