पॉलिटेक्निक छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत, फंदे से झूलता हुआ मिला शव
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 16 Mar 2026 7:21 PM
विज्ञापन
एक पॉलिटेक्निक छात्र का संदिग्ध स्थिति में फंदे से झूलता हुआ शव मिला. घटना रविवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग स्थित महाराजगंज मोहल्ला में हुई.
विज्ञापन
मृतक रौनक कुमार मधेपुरा जिले के पुरैनी बाजार का रहने वाला था
परिजनों ने आत्महत्या की बजाय हत्या की जतायी आशंका
पूर्णिया. एक पॉलिटेक्निक छात्र का संदिग्ध स्थिति में फंदे से झूलता हुआ शव मिला. घटना रविवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग स्थित महाराजगंज मोहल्ला में हुई. मृतक महाराजगंज निवासी चंदन ठाकुर के पुत्र रौनक कुमार (21 वर्ष) बताया गया है, जो मूल रूप से मधेपुरा जिले के पुरैनी बाजार का रहने वाला था. रौनक रामबाग स्थित मिल्लिया कॉलेज में पॉलिटेक्निक फाइनल इयर का छात्र था. सूचना पर सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया. पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. घटनास्थल पर मिले दो थाली चिकन और 12 सिगरेट के अवशेषों ने इस मामले को आत्महत्या की बजाय एक सोची-समझी हत्या की आशंका जतायी जा रही है. अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि घटनास्थल की एफएसएल की टीम बारीकी से जांच की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट हो जायेगा. मृतक के परिजन के दिये गये आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. मौत के पीछे कहीं त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग तो नहीं परिजनों ने सीधे तौर पर त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को इस वारदात की मुख्य वजह बताया है. घटना के संबंध में मृतक के भाई रिशु कुमार ने बताया कि दोनों भाई महराजगंज स्थित अपने मकान में रहकर पढ़ाई करते थे. रौनक रामबाग स्थित मिल्लिया कॉलेज में पॉलिटेक्निक फाइनल इयर का छात्र था. रिशु ने बताया कि वह पांच दिन पूर्व सौर ऊर्जा की ट्रेनिंग के लिए कटिहार गया था और रौनक घर पर अकेले था. रविवार रात्रि 10 बजे मां से उनकी बात भी हुई थी, इसमें रौनक ने सब कुछ ठीक होने और छत पर टहलने की बात कही थी. इसके बाद देर रात पड़ोसी ने मां को रौनक की मौत की जानकारी दी. कमरे में मिले दो थाली चिकन और 12 सिगरेट के अवशेष सूचना मिलते ही घरवाले पहुंचे. कमरे में दो थालियों में परोसा हुआ चिकन और सिगरेट के अवशेष मिले. परिजनों का कहना है कि अगर रौनक अकेला था, तो दो थाली चिकन और 12 सिगरेट वहां किस प्रकार है. रिशु ने इस मौत के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है. मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि उनके पति दिव्यांग हैं और उन्होंने बेहद गरीबी में सुई-धागा चलाकर मेहनत से पैसे जोड़कर बेटे को इंजीनियरिंग करा रही थी. महज दो महीने बाद रौनक का कोर्स पूरा होने वाला था और वह परिवार का सहारा बनने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उसकी जान ले ली गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










