बिहार के इस रेड लाइट एरिया में पड़ा छापा, पुलिस ने रात में धावा बोलकर एक दर्जन महिलाओं को पकड़ा...

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया में छापेमारी करती पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के रेड लाइट एरिया में रात में अचानक छापेमारी शुरू हो गयी. एक दर्जन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा और थाने लेकर आयी.

विज्ञापन

पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में फिर एकबार छापेमारी की गयी है. पुलिस की टीम ने जब धावा बोला तो रेड लाइट एरिया में देह व्यापार करने वाली अधिकतर महिलाएं फरार हो गयी थी. लेकिन पुलिस ने फिर जाल फैलाया और थोड़ी देर के लिए वहां से हट गयी. आधे घंटे के बाद पुलिस ने फिर से उसी जगह पर दबिश डाली. जहां से करीब एक दर्जन महिलाओं को हिरासत में लिया गया. गुरुवार केी देर रात को ये कार्रवाई की गयी.

पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी

पूर्णिया में सदर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था जो यह कार्रवाई करने पहुंची थी. टीम के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के कटिहार मोड़ स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गयी जहां से एक दर्जन महिला को पकड़ा गया है. इनमें कुछ नाबालिक लड़कियां भी शामिल हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां के एक-एक घर की तलाशी ली. अचानक हुई इस छापेमारी से रेड लाइट एरिया में हड़कंप मच गया.

ALSO READ: दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी के शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, बंगाल के शख्स की मौत बनी है रहस्य

पुलिस ने अचानक क्यों की छापेमारी? एसपी ने बताया

इस छापेमारी को लेकर पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कटिहार मोड के रेड लाइट एरिया में नाबालिक लड़कियों से जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम को जब छापेमारी करने पुलिस की टीम रेड लाइट एरिया पहुंची तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही देह व्यापार में संलिप्त अधिकांश महिला अपने-अपने ठिकाने छोड़कर वहां से फरार हो चुकी थी.

पुलिस ने माइंड गेम खेला, दर्जन भर महिलाएं धराईं

जब पुलिस ने पूरी तलाशी कर ली और इस दौरान एक भी महिला नहीं पकड़ी जा सकी तो पुलिस ने माइंड गेम खेला. टीम रेड लाइट एरिया से बाहर निकल गयी और कटिहार मोड़ की ओर चली गई. ऐसा लगा कि पुलिस खाली हाथ लौट गयी है. लेकिन आधे घंटे के बाद छापेमारी करने फिर से पुलिस की टीम उसी रेड लाइट एरिया में पहुंची. इस बार देह व्यापार में संलिप्त लगभग एक दर्जन महिला यहां धरी गयी. जिन्हें हिरासत में ले लिया गया.हिरासत में ली गई सभी महिला को महिला थाना भेजा गया.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन