दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Sep 2025 5:01 PM
महात्मा गांधी इनडोर स्टेडियम
पूर्णिया. महात्मा गांधी इनडोर स्टेडियम में पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज के दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग पूर्णिया की ओर से प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राज कुमार गुप्ता, प्रीति कुमारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अमरेंद्र कुमार सिंह, निदेशक, डीआरडीए एवं अजीत कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग ने संयुक्त रूप से किया. इंदिरा गांधी स्टेडियम में दौड़,शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो एवं महात्मा गांधी इनडोर स्टेडियम में पारा बैडमिंटन का आयोजन बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन पटना की टीम द्वारा किया गया. विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता उपरांत विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यकम के सफल आयोजन के लिए प्रतियोगिता स्थल पर शिक्षा विभाग के रिसोर्स शिक्षक, अनुदेशक खेल कार्यालय द्वारा प्रतियोगिता कर्मी उपस्थित थे. कार्यकम के सफल संचालन में बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला समन्वयक डॉ मनीष कुमार ने अहम भूमिका निभायी. जिला कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग अजीत कुमार ने बताया कि इस राज्यव्यापी पैरा खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांगजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना है. इस अवसर पर बिहार स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव संदीप कुमार, भागलपुर सचिव रितेश कुमार, नालंदा के सचिव कुंदन पांडे आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










