पल्लवी गुप्ता ने प्रशासन को दिया धन्यवाद

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 5:40 PM

विज्ञापन

नगर निगम पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. नगर निगम पूर्णिया की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने विगत 15 सितम्बर को शीशाबाड़ी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला पदाधिकारी,जिला पुलिस अधीक्षक समेत पूरे जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है. इस अवसर पर उप महापौर ने जिला पदाधिकारी से भेंट कर कहा कि जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व और सतत सक्रियता ने इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की.मां पूरणदेवी की पावन धरती पर प्रधानमंत्री जी का आगमन पूर्णिया वासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण रहा.यह स्मृति सदा हमारे दिलों में अंकित रहेगी.उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण नहीं, बल्कि पूर्णिया की जनता के सामूहिक संकल्प और अनुशासन का प्रतीक भी है. भेंट के दौरान नगर निगम परिवार की ओर से भी धन्यवाद ज्ञापन किया गया और इसे पूर्णिया के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन