बीआरसी का सांस्कृतिक मंच तोड़कर मिल्क पार्लर बनाने का विरोध

Updated:
विज्ञापन
बीआरसी का सांस्कृतिक मंच तोड़कर मिल्क पार्लर बनाने का विरोध

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड संसाधन केंद्र में मंच को तोड़ सुधा मिल्क पार्लर भवन निर्माण करने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जतायी है. इस बाबत स्थानीय लोगों ने डीएम को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देकर भवन निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है. आवेदन में स्थानीय लोगों बताया है कि बीआरसी भवन निर्माण के लिए स्थानीय समाजसेवी स्व सहदेव प्रसाद एवं अन्य ने 2000 ई से पूर्व ही जमीन दान स्वरूप दिया था. उक्त जमीन के कुछ भाग में बीआरसी भवन एवं शेष भाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रंगमंच एवं दर्शक दीर्घा का निर्माण किया गया है. लेकिन अब मंच को तोड़ कर सुधा मिल्क पार्लर का भवन निर्माण किया जा रहा है. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रबोध यादव ने बताया कि वरीय अधिकारी के आदेश पर सुधा मिल्क पार्लर के निर्माण हेतु सहमति दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन