इग्नू की जून सत्रांत परीक्षा को ले 31 तक असाइनमेंट जमा करने का मौका

इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र
पूर्णिया. इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र, पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सूरज सिंह ने बताया कि इग्नू के जून 2026 परीक्षा सत्र में शामिल होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए सत्रीय कार्य असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है. डॉ. सूरज ने बताया कि इग्नू की परीक्षा प्रणाली में सत्रीय कार्य का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसके अंक अंतिम परिणाम में जोड़े जाते हैं. इसलिए सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने पाठ्यक्रम के अनुसार सत्रीय कार्य विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें. डॉ. सूरज ने यह भी स्पष्ट किया कि सत्रीय कार्य जमा करते समय कवर पेज, एडमिशन स्टेटस, संबंधित प्रश्न पत्र तथा हस्तलिखित उत्तर-पुस्तिका को अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा. कवर पेज भरते समय सभी विवरण सही और सावधानीपूर्वक भरना आवश्यक है, ताकि मूल्यांकन में किसी प्रकार की समस्या या लंबित स्थिति उत्पन्न न हो. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से पहले ही अपना सत्रीय कार्य इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र , पूर्णियाँ कॉलेज में कार्यालय समय के दौरान जमा कर दें. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त सत्रीय कार्य स्वीकार नहीं किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को सत्रीय कार्य तैयार करने या जमा करने से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो वे सहायता केन्द्र से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




