दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

दो मोटरसाइकिल चालक की हुई आमने- सामने की टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
श्रीनगर. थानाक्षेत्र के दस नंबर सड़क से चंपानगर जानेवाली सड़क स्थित चिरैया रहिका गांव के निकट दो मोटरसाइकिल चालक की हुई आमने- सामने की टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं इस घटना में एक मोटर साइकिल चालक गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक जीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा. जानकारी के अनुसार , चनका पंचायत के झंझरी टोला निवासी मृतक युवक कुंदन मंडल अपनी मोटर साइकिल से चिरैया रहिका मार्ग सड़क होते हुए अपने घर झंझरी टोला जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे मृतक के गांव के ही युवक मिथुन मंडल पिता गोरु मंडल की बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी. मोटरसाइकिल चालक कुंदन मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल हो गया . थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घटना घटित हुई है. पोस्टमार्टम हो गया है. शव परिजनों को सौंप दिया गया है . पीडित परिवार के ओर से लिखित आवेदन नहीं आया है .आवेदन आयेगा तो मामला दर्ज किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










