संविधान दिवस पर लोगों को दिलायी गयी शपथ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 5:58 PM
संविधान दिवस
पूर्णिया. नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार पूर्णिया द्वारा शिल्पी एजुकेशन ट्रस्ट मरंगा में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया. मौके पर संजीव कुमार ने सभी को संविधान दिवस की बधाई दी और संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया. उन्होंने संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के एमटीएस राजा बाबू एवं स्वयंसेवक प्रिया कुमार लाडू ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी को शपथ दिलायी. इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, पद यात्रा जैसे कार्यक्रम किए गए.इस मौके पर पर संस्था के सहयोगी राहुल कुमार, विवेक कुमार, विनोद कुमार, मो आलमगीर, अशोक प्रसाद सिंह, गौतम कुमार, मोहम्मद इमाम, बिट्टू कुमार, सनौली कुमारी, गीता कुमारी आदि मौजूद थे. फोटो. 26 पूर्णिया 11- डॉ.भीमराव अंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण करते
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










