माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी, छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो. कार्यक्रम में मौजूद स्कूल के छात्र-छात्रा एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में मौजूद स्कूल के छात्र-छात्रा एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया स्थित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल ने छात्र नेतृत्व, अनुशासन और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया। नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बैज पहनाकर शपथ दिलाई गई, जिन्होंने विद्यालय के आदर्शों के निर्वहन का संकल्प लिया।

विज्ञापन

पूर्णिया स्थित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में छात्र नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ. इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर त्रिदीप कुमार दास एवं प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने मुख्य अतिथि अनिंदिता मैम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

नेतृत्व जिम्मेदारी और सेवा का भाव : प्रधानाचार्या

प्रधानाचार्या अम्बरीन खान ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ कार्य करना है. उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बधाई देते हुए विद्यालय के आदर्शों का पालन करने और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा दी.

युवा ही राष्ट्र का भविष्य : डायरेक्टर

विद्यालय के डायरेक्टर त्रिदीप कुमार दास ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए कहा कि आज के युवा ही कल के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र के भविष्य हैं.

मुख्य अतिथि अनिंदिता मैम ने भी छात्र-छात्राओं को नेतृत्व के गुणों को आत्मसात करने तथा सत्य, अनुशासन और समर्पण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का उत्कृष्ट ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा दी.

बैज पहनाकर दिलाई गई शपथ

समारोह के दौरान स्कूल कैप्टन, स्कूल वाइस कैप्टन, चारों सदनों के हाउस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट्स को बैज प्रदान कर उनके पद एवं दायित्वों की औपचारिक घोषणा की गई. सभी छात्र नेताओं ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली.

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दीं. समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन