डकैती कांड के फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 05 Jan 2026 7:43 PM
रौटा पुलिस ने डकैती के रौटा थाना कांड संख्या 10/17 के फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया.
बैसा. रौटा पुलिस ने डकैती के रौटा थाना कांड संख्या 10/17 के फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया. फरार अभियुक्त में कमरुल हुदा ग्राम कुणाल थाना दालकोला, जिला उत्तर दिनाजपुर ( पश्चिम बंगाल) शामिल है. रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में रौटा थाना में पदस्थापित पुअनि कुमार गौतम ने आरोपित के घर पर कुर्की जब्ती करने हेतु इश्तेहार लगाया. रौटा थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है, जिसके कारण न्यायालय से इश्तेहार निर्गत कराकर उक्त व्यक्ति के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










