किसान की बेटी नेहा परवीन बनीं अमौर प्रखंड टॉपर, 450 अंकों के साथ लहराया परचम

Updated at : 27 Mar 2026 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
किसान की बेटी नेहा परवीन बनीं अमौर प्रखंड टॉपर, 450 अंकों के साथ लहराया परचम

450 अंकों के साथ लहराया परचम

विज्ञापन

इंटरमीडिएट की परीक्षा

प्रतिनिधि,अमौर. कहते हैं कि अगर इरादे बुलंद हों और मेहनत में सच्चाई हो, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती. इसे सच कर दिखाया है अमौर प्रखंड के बड़ा ईदगाह पंचायत अंतर्गत मिल्की गांव की नेहा परवीन ने. नेहा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 450 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.नेहा एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता इम्तियाज आलम पेशे से किसान हैं और उनकी माता बीबी निकहत परवीन एक कुशल गृहिणी हैं. खेती-किसानी के माहौल में पली-बढ़ी नेहा ने अपनी इस उपलब्धि से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी खास परिवेश की मोहताज नहीं होती.अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय नेहा अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता को देती हैं. नेहा ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ स्व-अध्ययन का है.साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन अनुशासन के साथ 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं.नेहा का मानना है कि किसी भी परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए कोचिंग के साथ साथ,खुद की मेहनत और विषयों की गहरी समझ जरूरी है.नेहा परवीन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ा ईदगाह की छात्रा रही हैं.अपनी बोर्ड परीक्षा की विशेष तैयारी उन्होंने बड़ा ईदगाह पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शन में पूरी की.रिजल्ट आने के बाद से ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. मौके पर कौशल युवा केंद्र सरवैली बड़ा ईदगाह के संस्थापक भोला कुशवाह,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि तनवीर आलम, बबलू आलम, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी, आमगाछी पंचायत मुखिया मो सनव्वर आलम,मुख्तार अहमद सहित अन्य ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन