शिवपुरी सत्संग मंदिर में नवरात्र ध्यान साधना शिविर कल से

शिवपुरी संतमत सत्संग मंदिर
पूर्णिया. शहर के फ्लोर मिल रोड स्थित शिवपुरी संतमत सत्संग मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर संतमत सत्संग मंदिर मंदिर न्यास समिति शिवपुरी पूर्णिया द्वारा 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक निशुल्क ध्यान साधना शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. न्यास समिति के संरक्षक पवन कुमार पोद्दार एवं सचिव अखिलेश मंडल ने बताया कि नवरात्र में 9 नौ दिवसीय नवरात्र ध्यान साधना शिविर आयोजित किया जाएगा. इसमें सभी साधकों के लिए आवास, भोजन, जलपान की समुचित व्यवस्था रहेगी. इस अवसर पर मनियारपुर आश्रम के वरिष्ठ संत पूज्य दयानंद जी महाराज,पूज्य विंदेश्वरी बाबा, पूज्य धीरेन्द्र बाबा के साथ साथ कई अन्य वरिष्ठ साधु महात्माओं का आगमन और प्रवचन होगा. यह आयोजन मंदिर के अध्यक्ष पूज्य जगदेव बाबा के दिशा निर्देश में संचालित होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










