देश की आजादी में नरसिंह बाबू का योगदान महत्वपूर्ण : लेशी सिंह

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 29 Nov 2025 6:47 PM

विज्ञापन

जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान

विज्ञापन

पुण्यतिथि

पूर्णिया. शनिवार को जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान में महान समाजवादी चिंतक स्वतंत्रता सेनानी और संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय नरसिंह नारायण सिंह की 18 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष और मंत्री लेशी सिंह ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन गौतम वर्मा ने किया. सर्वप्रथम स्वर्गीय सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पीत कर मंत्री सहित उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने अपने वक्तव्य में स्वर्गीय नरसिंह बाबू को बिहार के सबसे बड़े स्वतंत्रता सेनानियों में से एक बताया और कहा कि देश की आजादी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. समाजवाद को स्थापित करने में भी उनकी भूमिका अहम रही है. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस संस्था को बढ़ाने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी, वह पीछे नहीं हटेंगी. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस मौके पर दिलीप कुमार दीपक, आलोक यादव, जयवर्धन सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर रंजन सिंह, शंकर तंबोली, सुनील देव के अलावा स्वर्गीय नरसिंह बाबू के परिवार के विनायक मनु रामचंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, मानस कुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव कुमार उत्तम सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन