Purnia : 33 साल पुराने आपराधिक मामले में सांसद पप्पू यादव की पूर्णिया कोर्ट में पेशी
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बुधवार को 33 साल पुराने एक आपराधिक मामले में पूर्णिया स्थित विशेष सांसद/विधायक न्यायालय में पेश हुए.
विज्ञापन
पूर्णिया कोर्ट से अमरेश नाथ मिश्रा की रिपोर्ट :
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बुधवार को 33 साल पुराने एक आपराधिक मामले में पूर्णिया स्थित विशेष सांसद/विधायक न्यायालय में पेश हुए. यह मामला बनमनखी थाना कांड संख्या 82/93 से जुड़ा है, जो स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट संख्या 47/18 में विचाराधीन है.सुनवाई में तीन गवाहों की गवाही दर्ज
मामले की सुनवाई एसीजेएम प्रथम सह विशेष न्यायालय सांसद/विधायक में हुई. दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 452, 323, 386, 365, 504 और 506 के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत आरोप शामिल हैं. सुनवाई के दौरान मामले में तीन गवाहों की गवाही दर्ज की गई. इसके बाद सांसद पप्पू यादव न्यायालय में पेश हुए और आगे की प्रक्रिया पूरी की गई. बताया जाता है कि यह मामला वर्ष 1993 का है और लंबे समय से न्यायालय में लंबित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










