नेहरू चौक पर सजा मां का दरबार, दशमी को होगी शोभायात्रा

दशमी को होगी शोभायात्रा
धमदाहा. अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न जगह दुर्गापूजा धूमधाम से मनायी जाती है. कुंआरी, माली ,दमगरा कुकरन नंबर एक सहित विभिन्न जगह उत्साह का माहौल है. धमदाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित नेहरू चौक सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में दस दिनों तक चलने वाले पूजा का मुख्य पार्षद रानी देवी, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने संयुक्त रूप से फीता काट शुभारंभ किया. मौके पर उपस्थित पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह ,सचिव शंभु शर्मा, संयोजक सुखदेव ओझा, कोषाध्यक्ष हरे राम व रूपेश कुमार ने सभी अतिथि का स्वागत किया .अध्यक्ष मनीष सिंह ने इस दस दिवसीय पूजा महोत्सव की सारी जानकारी दी. दशमी के रोज मंदिर प्रांगण से निकलने वाली शोभायात्रा पर भी सभी अधिकारी के बीच चर्चा की. मेला व शोभायात्रा में प्रशासन से पर्याप्त पुलिस बल की मांग की गयी. फोटो. 4 पूर्णिया 19- उद्घाटन करते पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










