ePaper

बिहार विकास मोर्चा पहले से भी होगा ज्यादा मजबूत

Updated at : 06 Oct 2024 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विकास मोर्चा पहले से भी होगा ज्यादा मजबूत

बिहार विकास मोर्चा पहले से भी होगा ज्यादा मजबूत

विज्ञापन

राकेश सिंह के निधन के बाद मोर्चा के सदस्यों ने लिया फैसला पूर्णिया. बिहार विकास मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष राकेश सिंह के असामयिक निधन से मर्माहत मोर्चा के सदस्यों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. सभी सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि उनकी याद में संगठन को पहले से अधिक मजबूत और धारदार किया जायेगा ताकि लोगों की सेवा अनवरत चलता रहे. इससे पहले स्व.राकेश सिंह की स्मृति में एक शोकसभा आयोजित की गयी. सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. बैठक में सभी सदस्यों ने कहा कि भले ही आज राकेश सिंह नहीं रहे लेकिन हम सभी उनकी याद के लिए मोर्चा को अंतिम दम तक जिन्दा रखेंगे. बैठक की अध्यक्षता उत्तम कुमार सिंह ने की. इस मौके पर अशोक चौधरी, भवेश चोधरी, नवीन कुमार गुप्ता, मो मोइन खान, सुशील कुमार, मो.जरदीस, पवन कुमार, मनोज ठाकुर, अमित मिश्रा, गोपाल मित्रा, लोकेश दुबे, रणजीत कुमार झा, बी.लाल, मो जाबिर आदि उपस्थित थे. फोटो-6 पूर्णिया 16- बैठक में शामिल मोर्चा के प्रमुख सदस्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन