पूर्णिया में आधुनिक मुक्ति धाम तैयार, अब आसान होगा अंतिम संस्कार

Updated at : 16 Mar 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में आधुनिक मुक्ति धाम तैयार, अब आसान होगा अंतिम संस्कार

शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गयी है. पूर्णिया शहर के बीचों-बीच कप्तान पुल के पास सौरा नदी के तट पर करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विद्युत शवदाह गृह (मुक्ति धाम) बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है.

विज्ञापन

सौरा नदी तट पर नौ करोड़ रुपये से बना आधुनिक विद्युत शवदाह गृह पूर्णिया. शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गयी है. पूर्णिया शहर के बीचों-बीच कप्तान पुल के पास सौरा नदी के तट पर करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विद्युत शवदाह गृह (मुक्ति धाम) बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है. यह केंद्र न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि अंतिम संस्कार के लिए शहरवासियों को एक गरिमामय और सुविधाजनक स्थान भी उपलब्ध करायेगा. जल्द ही इसका विधिवत शुभारंभ किया जायेगा. अब तक शहर में शवदाह गृह की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को सौरा नदी के किनारे खुले में दाह संस्कार करना पड़ता था. बारिश और ठंड के मौसम में गीली लकड़ी मिलने से अंतिम संस्कार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. साथ ही नदी के जल के प्रदूषित होने की समस्या भी बनी रहती थी. ऐसे में इस आधुनिक मुक्ति धाम के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. लकड़ी व इलेक्ट्रिक दोनों की सुविधा नवनिर्मित मुक्ति धाम में लकड़ी से दाह संस्कार के लिए चार शेड तथा विद्युत मशीन से दाह संस्कार के लिए दो शेड बनाए गए हैं. यहां दाह संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतीक्षालय, शौचालय, स्नानगृह और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गयी है. अब लोग दिन हो या रात, धूप हो या बारिश, किसी भी मौसम में बिना परेशानी के यहां अंतिम संस्कार कर सकेंगे. परंपरा का भी रखा गया ध्यान परंपरागत रीति-रिवाजों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. जिन परिवारों की इच्छा होगी वे पारंपरिक लकड़ी आधारित चिता का उपयोग भी कर सकेंगे. इसके लिए अलग चबूतरा और शेड तैयार किया गया है, ताकि बारिश, धूप या हवा के बावजूद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बाधित न हो. शवदाह गृह को चारों ओर से चहारदीवारी से सुरक्षित किया गया है. जिला स्तर पर इस तरह की आधुनिक सुविधा पहली बार उपलब्ध हो रही है. विद्युत दाह प्रणाली से कम समय में दाह-संस्कार पूरा हो जाता है, जिससे परिजनों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही लकड़ी, घी और अन्य सामग्री पर होने वाले खर्च में कमी आने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिलेगी.यह विद्युत शवदाह गृह बुडको की देखरेख में तैयार किया गया है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं और जन-सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है. ——- पूर्णिया वासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो गयी है. नगर निगम विकास विभाग की पहल पर सौरा नदी तट के पास बुडको द्वारा इस हाईटेक विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया गया है. यहां विद्युत शवदाह गृह के साथ-साथ पारंपरिक लकड़ी शवदाह गृह, प्रतीक्षालय, शौचालय और स्नान गृह की भी व्यवस्था की गयी है. बहुत जल्द इसे जिलेवासियों को उपयोग के लिए सौंप दिया जायेगा. विभा कुमारी, महापौर, पूर्णिया.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन