स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

Published at :13 Aug 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर . स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में अमौर प्रखंड सभागार में विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इसमें झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी का निर्धारण किया गया . बैठक में बीडीओ ने कहा कि पंचायत भवन , पंचायत सरकार भवनों ,सभी स्कूलों में भी झंडोत्तोलन किया जायेगा . बीडीओ ने कहा कि अमौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 9 बजे पूर्वाह्न , सीडीपीओ कार्यालय में 9.05 बजे, मनरेगा कार्यालय में 9.15 बजे, थाना मुख्यालय में 9.35 बजे, नगर पंचायत कार्यालय में 9.45 बजे, मदरसा आशा अतुल उलूम अमौर में 9.50 बजे, अवर निबंधन कार्यालय में 9.55 बजे, भ्रमणशील पशु चिकित्सालय में 10 बजे, रेफरल अस्पताल में 10.10 बजे, बीआरसी भवन में 10.15 बजे, पावरग्रिड में 10.20 बजे झंडोतोलन का समय निर्धारित किया गया है. बैठक में सीओ सुधांशु मधुकर, प्रभारी एहतमामुल हक, बीपीआरओ सुमन लता, सीडीपीओ तनुजा साहा, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रशांत कुमार, प्रधान सहायक आशीष कुमार, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर राजा सिंह मुखिया प्रतिनिधि तनवीर आलम, एकबाल खान, अहमद हुसेन, विवेकानंद झा, नियाज अहमद, राजेश कुमार, नैय्यर आलम, मुख्तार अहमद, मो शाबीर, जिप अफरोज आलम आदि उपस्थित थे. फोटो. 13 पूर्णिया 19- बैठक में शिरकत करते बीडीओ व पंचायत प्रतिनिधिगण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन