मजदूर दिवस पर शिकागो के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Published by :ARUN KUMAR
Published at :02 May 2026 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर शिकागो के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

विज्ञापन

पूर्णिया. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूर्णिया सिविल सोसाइटी एवं बिहार पेंशनर समाज के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात कॉलोनी स्थित पेंशनर भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध रमेश प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन दिलीप कुमार चौधरी ने किया.कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया.सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया. इस अवसर पर अरविंद कुमार झा, दुर्गा कान्त ठाकुर, अनुज कुमार चांद, रतन कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, चन्द्र शेखर दास, नवल किशोर साहू, राधा कान्त यादव, जावेद अंजुम, दिलीप कुमार चौधरी, शिवानंद झा एवं ओम प्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन