धमदाहा के प्रसिद्ध शहीद स्मारक का जून तक होगा सौंदर्यीकरण

Updated:
विज्ञापन
धमदाहा के प्रसिद्ध शहीद स्मारक का जून तक होगा सौंदर्यीकरण

धमदाहा के प्रसिद्ध शहीद स्मारक

विज्ञापन

धमदाहा. धमदाहा के ऐतिहासिक शहीद स्मारक को भव्य स्वरूप मिलेगा. आधुनिक साज-सज्जा व भव्य प्रवेश द्वार का होगा. इस दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम के नेतृत्व में स्मारक परिसर के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में कनीय अभियंता ने स्थल का निरीक्षण कर मापी सहित अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य संपन्न किया. एसडीओ अनुपम ने बताया कि धमदाहा का शहीद स्मारक हम सबकी शान और गौरव का प्रतीक है. यह स्थल स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की स्मृति को संजोए हुए है तथा नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक धरोहर को और अधिक सुंदर, सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से कनीय अभियंता को स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया है. प्रस्तावित योजना के तहत स्मारक परिसर में आधुनिक साज-सज्जा, आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था, समुचित साफ-सफाई, बैठने की बेहतर सुविधा तथा समग्र सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा. इसके अलावा धमदाहा सेंट्रल बैंक के सामने, जहां से इस ऐतिहासिक धरोहर का मुख्य प्रवेश द्वार है, वहां एक भव्य एवं आकर्षक द्वार का निर्माण कराया जाएगा. यह प्रवेश द्वार स्मारक की ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप डिजाइन किया जाएगा, जिससे इसकी पहचान और अधिक सशक्त होगी. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर तीन महीने के भीतर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य मिला है. उन्होंने कहा कि प्राक्कलन फाइनल होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और जून तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन