नदियों के बढ़ते जलस्तर की निगरानी व कटाव स्थलों को करें चिह्नित : डीएम

Updated at : 22 Jun 2024 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
नदियों के बढ़ते जलस्तर की निगरानी व कटाव स्थलों को करें चिह्नित : डीएम

डीएम ने बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायत का जायजा लिया

विज्ञापन

बायसी. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बायसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायत का जायजा लिया. उन जगहों को चिह्नित करने का निर्देश दिया जहां नदी कटाव हो रहे हैं. अफसरों से कहा कि सभी नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है और उस पर नजर बनाए रखें. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया. वहां चिकित्सा प्रभारी डा. अहमर हसन से नए बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर चर्चा की. डीएम ने पाया कि काम बहुत धीमी गति से चल रहा है.उन्होंने संवेदक को काम अविलंब शुरू करने के लिए कहा. गौरतलब है कि नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. अभी दूसरे भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चलाया जा रहा है . फोटो. 22 पूर्णिया 3-स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेते डीएम.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन